Connect with us

brahmakumaris kolkata museum

Kolkata Museum Felicitation of Doctors

Published

on

3 July 2022 को  Doctors Day के  उपलक्ष्य पर डॉक्टरों के Felicitation का प्रोग्राम रखा गया जिसमे 50 से अधिक डॉक्टरों ने भाग लिया। प्रोग्राम का शुरुवात में BK Sister Chandra ने सभी को योग का गहन अनुभूति कराया फिर सभी डॉक्टरों ने योग/meditation से होने वाले फायदे के बारे में अपने अपने experience शेयर की।

1. Dr SK Sharma, Director, EKO X-Ray & Imaging Institute,  Eminent Radiologist & Sheriff of Calcutta 1999 – मैं 30 साल से ज्यादा इस संस्था वा ईश्वरीय परिवार से जुड़ा हूँ। जब भी मुझे Tension होता मैं 10 मिनट Meditation में बैठ जाता हूँ। मुझे सर्दी खांसी बहुत होती थी, परंतु Meditation अभ्यास के कारण 15 साल से इस बीमारी से मुक्त हूँ।

मेरी सलाह है कि 15 मिनट Meditation एवं Breathing Exercise रोज जरूर करें। कोई भी Tension हो, किसी भी प्रकार का तो Meditation practice से दूर कर सकेंगे।

At Mount Abu Brahma Kumaris के Tranquil वातावरण में मुझे Meditation का बहुत सुंदर अलौकिक अनुभव हुआ। Dr Sharma ji ने सब को ध्यान खिंचाया कि जीवन में  Mental health के लिए Meditation is very important & essential.

2. Dr Shashi Jindal, Senior Consultant, Obstetrician & Gynaecologist
– 
यहाँ आकर बहुत खुशी और +ve mental vibration अनुभव कर रही हूँ जिससे आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। आप लोगों का मानसिक शांति देने का प्रयास बहुत  सराहनीय है। आपके द्वारा जो Message मिलते हैं उससे मुझे हर दिन एक विशेष ऊर्जा का अनुभव होता है। मुझे बहुत गुस्सा आता था परन्तु शिवानी बहन के App Download कर मैं Daily सुनती हूँ और उनके बताए 5 affirmations के अभ्यास से मुझे health के अलावा और बहुत कुछ लाभ हुआ।

3. Dr Sushan Mukhopadhyay, Senior Cardiothoracic & Vascular Surgeon,  Director & Head of Apollo Hospital Kolkata – I am touched by the Spiritual Wisdom sent to me daily by Brahma Kumaris Sisters through WhatsApp msg. With my Ramakrishna Mission Education background मैं Spiritual Life like करता हूँ। I wish that my fellow doctors present here also benefit themselves with spiritual lifestyle & regular Meditation practice. जब भी दीदी लोग याद करती है मैं centre पहुंच जाता हूं और यहां शांति के साथ मुझे बहुत inspiration मिलती है।

Shivani Behan का एक video clip doctors को दिखाया गया जिसमें बताया गया कि सर्जरी से पहले 30 सेकंड्स के लिए डॉक्टर्स के पूरे टीम एक साथ Silence होकर अपने अपने तरीके से ईश्वर को याद करें। यही समझे कि मैं भगवान का एक instrument हूँ सर्जरी के लिये। और अपने घर में एक अलग जगह बनायें जहाँ बैठकर regular अभ्यास करें, कम से कम 5 min. daily in morning just after get up – I am a Divine being, child of the Supreme Being मैं उसका बच्चा हूँ वो मेरा पिता है और वो मेरे साथ है।”

4. Dr. Sanjeev Kasera, Senior Physician & Consultant – मुझे 7 साल हो गया इस संस्था के साथ जुड़े, सत्य एवं शान्ति की खोज में। मेरा मानना वा अनुभव यह है कि जब तक मन की दुर्बलता वा कमजोरी दूर न हो तब तक हम 99 के चक्कर में फंसते रहते।

अज्ञानता के कारण अभिमान वश नाम मान शान आदि अवगुण के बंधन में मन दुर्बल बन जाते। फलस्वरूप हम स्थाई सुख शांति अनुभव नहीं कर पाते। यहां आकर अब समझ मिली है कि ईश्वरीय ज्ञान और योग अर्थात् मेडिटेशन के अभ्यास से हम मन को शक्तिशाली बना सकते है, तत्पश्चात स्थाई सुख शांति का अनुभव अवश्य कर सकते है। लेकिन इसके लिए निरन्तर attention एवं अभ्यास करना होगा।

5. BK Kanan Behan Ji, Incharge of Brahma Kumaris Eastern Zone H.O. – सभी डॉक्टरों की त्यागी जीवन एवं कठोर परिश्रम वा पढ़ाई द्वारा प्राप्त most respectable & responsible professional life जो मानव सेवा में समर्पित है, उनके प्रशंसनीय योगदान सब ने देखा सुना पढ़ा वा अनुभव किया, खास इस महामारी  covid pandemic के दौरान; इसके लिए ह्रदय से धन्यवाद देते हुए समय निकाल कर ईश्वरीय सेवा केंद्र पर पधारने के लिए आदरणीय कानन दीदी ने ब्रह्मा कुमारीज संस्था की ओर से उपस्थित डॉक्टर्स भाई बहनों के प्रति हार्दिक आभार प्रकट किया।

अपनी 50 साल से भी ज्यादा राज योगी जीवन का अनुभव सार रूप में बताती हुई कानन दीदी ने कहा कि कर्मभोग से कोई भी छूट नहीं सकता। लेकिन ईश्वरीय ज्ञान और सहज राजयोग की शक्ति द्वारा कर्मभोग को कर्मयोग में परिवर्तन कर अपने “Karmic Account” को कम या खत्म हम कर सकते है। कितनी बड़ी प्राप्ति है।

 

brahmakumaris kolkata museum

LIVE Inauguration of Inner Peace, Strong Families, Viksit Bharat | Sept. 24, 2026 | 4 PM | Kolkata Museum

Published

on

Inauguration of Inner Peace, Strong Families, Viksit Bharat | Brahma Kumaris Kolkata

Continue Reading

brahmakumaris kolkata museum

LAUNCHING of “UTHO JAGAT KE VAASTE” Friday, 25th September, 2026; 4.30 pm

Published

on


Launching of “Utho Jagat Ke Vaaste” | September 25, 2026 | 4.30 PM | GERC Kolkata Museum

Continue Reading

brahmakumaris kolkata museum

BK Sisters Tie Rakhi to Hon’ble Ministers of West Bengal

Published

on

कोलकाता म्यूज़ियम की बीके बहनों ने पश्चिम बंगाल के माननीय मंत्रियों को बांधी राखी

कोलकाता | रक्षाबंधन विशेष सेवा

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ कोलकाता म्यूज़ियम की बहनों ने पश्चिम बंगाल सरकार के माननीय मंत्रियों से आत्मीय भेंट कर उन्हें राखी बांधी। इस अवसर पर बहनों ने रक्षाबंधन के आध्यात्मिक संदेश के साथ पवित्रता, आत्मिक भाईचारे, सद्भावना एवं विश्व शांति का संदेश दिया।

इस विशेष सेवा के अंतर्गत बीके अंजली बहन, वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका, कोलकाता म्यूज़ियम एवं बीके मुनिश बहन, राजयोग शिक्षिका, कोलकाता म्यूज़ियम ने श्री दीपक बर्मन, माननीय मंत्री, स्कूल शिक्षा विभाग, पश्चिम बंगाल सरकार को राखी बांधी। इस अवसर पर बीके रुमकी बहन, राजयोग शिक्षिका, कोलकाता म्यूज़ियम भी उपस्थित रहीं।

इसी क्रम में बीके अंजली बहन एवं बीके मुनिश बहन ने श्री अशोक डिंडा, माननीय राज्य मंत्री, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा वस्त्र विभाग, पश्चिम बंगाल सरकार को राखी बांधकर रक्षाबंधन का आध्यात्मिक संदेश दिया।

श्री कौशिक चौधरी, माननीय राज्य मंत्री, स्कूल शिक्षा विभाग, पश्चिम बंगाल सरकार को बीके अंजली बहन एवं बीके मुनिश बहन ने राखी बांधी।

श्रीमती मालती रावा रॉय, माननीय मंत्री, महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग, पश्चिम बंगाल सरकार को बीके रुमकी बहन ने राखी बांधी। इस अवसर पर बीके अंजली बहन, बीके मुनिश बहन एवं बीके जीता बहन भी उपस्थित रहीं।

वहीं श्री दूध कुमार मंडल, माननीय मंत्री, कृषि विभाग, पश्चिम बंगाल सरकार को बीके अंजली बहन ने राखी बांधी। इस अवसर पर बीके सुप्रिया बहन, राजयोग विशेषज्ञ, माउंट आबू एवं भाई आई.एस. सिंह भी उपस्थित रहे।

रक्षाबंधन के इस पावन पर्व पर ब्रह्माकुमारीज़ बहनों ने सभी माननीय जनप्रतिनिधियों को आत्मिक स्नेह, सकारात्मक जीवन, पवित्रता और समाज में शांति एवं सद्भावना स्थापित करने का संदेश दिया। मंत्रियों ने भी ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा किए जा रहे आध्यात्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्यों की सराहना की।

यह सेवा कार्यक्रम रक्षाबंधन के मूल आध्यात्मिक संदेश—“स्वयं को बुराइयों से मुक्त कर पवित्र जीवन अपनाना और दूसरों के प्रति शुभभावना रखना”—को समाज तक पहुंचाने का सुंदर माध्यम बना।

 

Continue Reading

Brahma Kumaris Kolkata Museum